BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 5:02 pm
BIG REPORT : बीजेपी बांग्लादेश को मानती है अपना हिस्सा, भाजपा के प्रदर्शन पर सिंघार ने ली चुटकी, कहा- मोदी जी प्लेन तैयार करें, यहां विरोध करने से क्या होगा, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर मध्य प्रदेश में अब सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि यहां प्रदर्शन करने से क्या होगा ? प्लेन तैयार कीजिए, बांग्लादेश चलते है, कांग्रेस साथ हैं।


नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिरों में अखंड भारत का नक्शा है। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय जनता पार्टी बांग्लादेश को अपना हिस्सा मानती है, तो यहां प्रदर्शन करने से क्या होगा ? वहीं उन्होंने आगे कहा कि चलो बांग्लादेश चलते हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बांग्लादेश के लिए प्लेन तैयार करें, कांग्रेस पार्टी साथ है।


आपको बता दें कि बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के नरसंहार और उत्पीड़न के खिलाफ मध्य प्रदेश में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं। हाल ही में एमपी के कई जिलों में सकल हिंदू समाज ने विरोध जताया। इस दौरान कई शहरों में आधे दिन के लिए बाजार भी बंद रखे गए। हिंदु संगठनों ने प्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE