BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 5:39 pm
KHABAR : एमपी के लाल ने साउथ अफ्रीका में मचाया धमाल, 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चौंपियनशिप में प्रियंक भदोरिया ने गोल्ड मेडल जीता, ओलंपिक में गोल्ड जीतने का सपना, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की माटी के लाल ने साउथ अफ्रीका की धरती पर धमाल मचाया है। 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चौंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रियंक भदोरिया ने गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। प्रियंक के ग्वालियर पहुंचने पर शहरवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।


साउथ अफ्रीका के डरबन में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चौंपियनशिप का आयोजन किया गया। ग्वालियर के जड़ेरुआ के किसान के बेटे प्रियंक भदोरिया ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। प्रियंक ने माइनस 75 किलो इंडिविजुअल मेल कैटेगरी में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी को 11-09 के बेहद करीबी मुकाबले में करारी शिकस्त दी। प्रियंक की स्वदेश वापसी पर ग्वालियर में एयरपोर्ट से लेकर घर तक जगह-जगह जोरदार स्वागत हुआ। प्रियंक ने इसका श्रेय कोच राकेश गोस्वामी और माता-पिता को दिया है। उनका सपना ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का है।


30 से ज्यादा गोल्ड मेडल हासिल
बता दें कि प्रियंक भदोरिया नेशनल, स्टेट और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में 30 से ज्यादा गोल्ड मेडल हासिल कर चुका है। हाल ही में हुई वर्ल्ड चौंपियनशिप में उसकी 11वीं रैंक आई थी। साउथ एशियन चौम्पियनशिप में भी वह गोल्ड जीत चुका है। 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चौंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर प्रियंक का हौसला बढ़ा है और अब वह ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व के लिए तैयारी में जुट गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE