जबलपुर। एमपी के जबलपुर में डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगों ने प्रिंसिपल से 10 लाख रुपये ऐंठ लिए. उन्होंने इल्लीगल पार्सल में पकड़े जाने और मनी लांड्रिंग का आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ठग लिए. हालांकि, पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह मामला गोराबाजार थाना क्षेत्र का है. दरअसल, शासकीय आदर्श महाविद्यालय डिंडोरी के प्रिंसिपल जगदीप दुबे को ठगों ने मुंबई की फेडेक्स कोरियर कंपनी का अधिकारी बनकर कॉल किया। उन्होंने मुंबई से ताइवान भेजे जा रहे पार्सल पर आपत्तिजनक वस्तु मिलने की बात कही। बाद में मुंबई क्राइम बांच का अधिकारी बन अपराधी ने अरेस्ट करने की कही बात।
इन सब से बचने के लिए ठगों ने पैसों की डिमांड की और व्हाट्सएप पर एक डॉक्यूमेंट भेजकर पैसे आरटीजीएस करने मोहलत दी. फिर क्या था, प्रिंसिपल ने 10 लाख उन्हें ट्रांसफर कर दिए। जब उन्हें ठगी का पता चला तो होश उड़ गए और तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत की. फिलहाल, पुलिस मामले दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।