BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 6:44 pm
BIG REPORT : मालवा के मंदसौर में बढ़ा दिन का तापमान, दो दिन बाद रात के टेम्परेचर में आएगी गिरावट, दिसंबर की इस तारीख से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के कारण रात की ठंडक बनी हुई है। वहीं दिन के तापमान में वृद्धि हो रही है। आगामी दो दिनों तक ये स्थिति बनी रहने की संभावना है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है। ये 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार फेंगल तूफान की वजह से पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं, जिसके कारण बुधवार को भी मौसम वही रहा। इस बादलवाले मौसम के कारण रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। तूफान का असर अगले 2 दिन तक और बना रह सकता है। इसके बाद, रात का तापमान तेजी से गिरने लगेगा।

हवा की रफ्तार बढ़ी
प्रदेश में उत्तरी हवाओं की रफ्तार बढ़ गई है, जो औसतन 8 से 12 किमी प्रति घंटा के बीच चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-उत्तर भारत में 12.6 किमी की ऊंचाई पर जेट स्ट्रीम हवाएं 268 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। जैसे-जैसे इन हवाओं की ऊंचाई कम होगी, प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है।

20 दिसंबर से होगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 15 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। 20 दिसंबर से कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होगा, जो जनवरी तक जारी रहेगा। इस अवधि में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी सर्द हवाओं की स्थिति बन सकती है। सबसे ज्यादा ठंड उज्जैन और ग्वालियर-चंबल संभाग में महसूस की जाएगी। दूसरे पखवाड़े में बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE