BREAKING NEWS
KHABAR : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर सेवा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले की भावगढ़ थाना पुलिस और अवैध.. <<     BIG NEWS : इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का मजाकिया.. <<     BIG NEWS : दतिया में भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा, सभा.. <<     KHABAR : नीमच के लाल ने बढ़ाया देश में मान, मिस्टर.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में चार माह से पेंशन.. <<     REPORT : सरकारी अस्पतालों के एमटीएस कर्मचारी.. <<     खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 5, 2024, 6:57 pm
BIG NEWS : चोरी, नकबजनी, लुट के कई मामलों में फरार था आरोपी, जैसे ही मुखबिर ने दी खाकी को पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, आर्म्स एक्ट में कपासन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। दुष्कर्म, लुट, नकबजनी, वाहन चोरी व न्यायिक अभिरक्षा से फरार होने जैसे 22 से अधिक प्रकरणों में  लिप्त वांछित अपराधी को कपासन थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के अपराध में गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में विभिन्न मामलों में वांछित अपराधियों की धरपकड़ कार्यवाही के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी कपासन हरजी लाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी कपासन रतन सिंह पुनि के निर्देशन मे पुलिस थाना कपासन के एएसआई सुभाष चंद्र, कानि. देवीलाल व नीरज द्वारा विभिन्न थानों मे चोरी नकबजनी, लुट मे फरार चल रहे आरोपी भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाने के रतनपुरा निवासी 28 वर्षीय ईश्वर गुर्जर पुत्र उदयलाल उर्फ उदा गुर्जर को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफतार कर अनुसंधान के बाद न्यायालय में पेश किया गया। 
राजकॉप एप के माध्यम से आरोपी का फोटो मेच करने पर गिरफतार आरोपी ईश्वर गुर्जर के विरुद्ध काफी सख्या में प्रकरण दर्ज होना ज्ञात आया तथा कई गंभीर प्रकृती के अपराधों में वाछित चल रहा है। आरोपी के विरुद्ध पुर्व में जिला उदयपुर के थाना फतेहनगर, जिला भीलवाडा के थाना पुर करेडा, गंगापुर, रायपुर, बागौर, आसीन्द एवं जिला राजसमंद के थाना देवगढ एंव चित्तौडगढ जिला के राशमी मे 22 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध दर्ज सभी प्रकरण दुष्कर्म, लुट, नकबजनी, वाहन चोरी व न्यायिक अभिरक्षा से फरार होने के है। आरोपी थाना करेडा में 03 प्रकरण, थाना आसीन्द मे 02 प्रकरण, थाना राशमी में 01 प्रकरण जैर तफतीश चल रहे है जिनमें अभियुक्त वांछित है। ईश्वर गुर्जर पुर्व में विशाखापटटनम में गांजा तस्करी में गिरफतार हो चुका है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE