नीमच। प्रधानमंत्री धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना अन्तर्गत नीमच जिले के 17 ग्राम चयनित किए गए हैं। चंयनित ग्रामों की कार्ययोजना हेतु अधिकारी, विभागीय नोडल अधिकारी एवं संबधित ग्राम के सचिव आपस में समन्वय स्थापित कर, कार्ययोजना समय सीमा में तैयार करें। यह निर्देश गुरूवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक में जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर ने दिए हैं। बैठक में योजना अन्तर्गत जानकारी जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर ने दी। बैठक में सदस्य, नोडल अधिकारी तथा सचिव उपस्थित थे।