चित्तौड़गढ़। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर डॉ. भीमराव अम्बेडकर ब्लड फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। सांवलिया अस्पताल के जीएनएम नर्सिंग सेंटर हॉल में यह शिविर में सुबह 9 से शाम को 6 बजे तक संचालित होगा। यह जानकारी देते हुए ब्लड फाउंडेशन के संस्थापक मनोज कुमार बैरवा ने बताया कि बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवा रक्तदान करेंगे, वहीं दोपहर 2 बजे से अतिथियों की मौजूदगी में सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। रक्तदान शिविर में जन प्रतिनिधियों के अतिरिक्त जिला अधिकारी मौजूद रहेंगे।