BREAKING NEWS
खनियांधाना में विहिप-बजरंग दल का सेवा.. <<     REPORT : नीमच में अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा,.. <<     नीमच में एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विधायक.. <<     पोलायकलां में किसानों का प्रदर्शन, भाजपा.. <<     खरगोन: सनावद थाने में स्कूली छात्रों का.. <<     भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर में अवैध.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में तालीमी कॉन्फ्रेंस, उदयलाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की मनासा थाना पुलिस को मिली बड़ी.. <<     KHABAR : खनियाधाना की आदिवासी बस्ती में.. <<     नीमच में नगर पालिका का बड़ा एक्शन,फव्वारा चौक.. <<     KHABAR : शिवपुरी में प्रेमी जोड़े ने एसपी से लगाई.. <<     KHABAR : एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय विजयवर्गीय समाज महासभा के.. <<     KHABAR : मेधावियों का भव्य सम्मान, रावत मीणा समाज.. <<     BIG NEWS : नीमच में अब सड़क पर कब्जा किया तो खैर नहीं,.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव, बीजेपी की सभा में नरोत्तम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 6, 2024, 10:24 am
KHABAR : दो गुटों में बटी एमपी युवक कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से किया बाहर, अब प्रदेश प्रभारी ने निष्कासन पर लगा दी रोक, ये है पूरा मामला, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस दो गुटों में बट गई। दरअसल, प्रदेश अध्यक्ष ने जिसे पार्टी से निष्कासित कर दिया था, उस पर अब प्रदेश प्रभारी ने रोक लगा दी है। यह पूरा मामला युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हुए विवाद से जुड़ा हुआ है।


ये है पूरा मामला
दरअसल, अमित पटेल के समर्थकों ने युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह चौहान से मारपीट की थी। इंदौर में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के स्वागत के दौरान विवाद हुआ था। विवाद के बाद विश्वजीत सिंह चौहान दिल्ली बुलाए गए थे। इसे लेकर एक जांच समिति भी बनाई गई थी।


प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी से किया बाहर, प्रदेश प्रभारी ने निष्कासन पर रोक लगाई
युवक कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने हुई मारपीट पर एक्शन लिया गया और प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने अमित पटेल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। लेकिन 24 घंटे पहले ही निकाले गए आदेश पर प्रदेश प्रभारी शेषनारायण ओझा ने निष्कासन पर रोक लगा दी है।


आपको बता दें कि अमित पटेल एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष भी रहे है और उनकी पत्नी फिलहाल पार्षद है। बताया जा रहा है कि अमित पटेल इंदौर युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष की दावेदारी कर रहे थे। दावेदारों में उनके भी नाम की चर्चा थी। मारपीट के बाद उनका नाम खटाई में पड़ गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE