रतलाम। सीएम राइज शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलोट में अध्यनरत व्यवसायिक शिक्षा के विद्यार्थियों ने एमआईटी कॉलेज,श्री जी नर्सिंग कॉलेज और नाहटा कॉलेज मंदसौर में औद्योगिक भ्रमण कर विभिन्न प्रकार के व्यवसायिक कौशल और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित जानकारियां प्राप्त की।
एम आई टी कॉलेज मंदसौर के आई टी विशेषज्ञ आशीष अग्रवाल ने कौशल विकास,रोजगारोन्मुखी और कैरियर संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर भ्रमण पर निकले विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन प्रकार के कौशलों और स्वास्थ्य सेवा से संबंधित जिज्ञासापूर्ण प्रश्र पूछे। इसमें कॉलेज के प्रोफेसर द्वारा कॉलेज में संचालित कोर्सेज और लैब के बारे में जानकारी दी गई।
भ्रमण के दौरान सीएम राइस विद्यालय के प्राचार्य फिरोज खान,व्यावसायिक प्रशिक्षक राहुल मंडवारिया,पूजा कारपेंटर,मडिया परमार, विजय आंजना भ्रमण के दौरान उपास्थित रहे प्राचार्य फिरोज़ खान शिक्षक गोपाल पोरवाल,निर्भय सिंह परिहार, पीयूष शर्मा, महीपाल गणावा, शिवांगी मिट्ठोलिया बलवंत गोयल आदि शिक्षकों ने छात्रों को शुभकनाएं देते हुए छात्रों को रवाना किया।