रतलाम। भारत रत्न डॉ. बी. आर. अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस का आयोजन पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय प्रांगण में किया गया। 6 दिसंबर, 1956 को बाबा साहेब का निधन हुआ था, जिसे हर साल ‘महापरिनिर्वाण दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। रजनीश कुमार मंडल रेल प्रबंधक रतलाम ने संविधान के शिल्पाकार और इसे तैयार करने में अपना बहुमूल्यर योगदान देने वाले डॉ. अम्बे डकर के चित्र पर माल्यांर्पण तथा दीप प्रज्व्लित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर के अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री अशफाक अहमद सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, ट्रेड यूनियनों, एससी/एसटी और ओबीसी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्याा में रेलकर्मी भी उपस्थित थे।