चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा में यहां संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के 68 वें परिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को निंबाहेड़ा में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदय लाल आंजना की ओर से कांग्रेस जनों द्वारा संविधान निर्माता बाबा साहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई।
नगर के बस स्टैंड परिसर में स्थित डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेस जनों द्वारा माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने ष्बाबा साहेब अमर रहेष् के गगनभेदी नारे भी लगाए।
इस अवसर पर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,विधान सभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद मोहम्मद कुरैशी,जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव नुसरत खान, जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धीरज नगरिया,युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिग्वेंद्र प्रताप सिंह,निवर्तमान पार्षद रोमी पोरवाल,शमशु कमर मंसूरी,प्रतिनिधि मुकेश लोट,नगर खाद्य एवं किराना व्यापार संघ के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,पूर्व पार्षद शोभाराम जाट,शांतिलाल लाडना एवं बाबू खां मेव, मांगी लाल सोलंकी,अम्बा लाल सरसिया,गोविंद गग्गड,विष्णु मीणा,आशुतोष टांक, मोहम्मदीन मेवाफरोश, लक्ष्मण कुचबंदा,नदीम मेवाफरोश, गोलू कुचबंदा,हितेश भराड़िया,कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।