BREAKING NEWS
KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट.. <<     KHABAR : कचरा प्रबंधन में लापरवाही नहीं होगी.. <<     KHABAR : पेटलावद को मिली विकास कार्यों की सौगात,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : 15 जुलाई को राजस्थान के सभी निजी विद्यालय.. <<     NEWS : राजस्थान समान नागरिक संहिता विधेयक-2026 पर.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर का स्कीम नं. 34 और अज्ञात बदमाश, जब.. <<     BIG REPORT : नीमच जिले में थमा मानसून का दौर, पिछले.. <<     KHABAR : मंदसौर में निजी पैथोलॉजी लैब सेंटरों का.. <<     KHABAR : नीमच में पालक संघ सौंपेगा ज्ञापन,.. <<     KHABAR : नीमच शहर में 14 जुलाई को पेयजल सप्लाई रहेगी.. <<     KHABAR : बोरी कांड पर उबाल, थाने के बाहर जनसैलाब,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में सूखे जैसे हालात, फसल नहीं.. <<     शिवपुरी में दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के तेवर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में गो सम्मान आह्वान अभियान की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2024, 12:13 pm
BIG REPORT : स्कूल का समय बदला, जबलपुर में शीतलहर और ठंड के चलते अब सुबह 9 बजे के बाद लगेंगे स्कूल, अगले 48 घंटे तक सीवियर कोल्ड वेव का अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया है। ठंड से नौनिहालों को बचाने स्कूल का समय बदल दिया है। जिले के सभी सरकारी निजी स्कूल अब सुबह 9 बजे के बाद लगेंगे। जिले में शीतलहर और ठंड के चलते स्कूल का टाइम बदल गया है। बढ़ती ठंड के चलते कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना ने तत्काल आदेश जारी किया है कि सुबह 9 बजे के पहले कोई भी स्कूल नहीं लगेगा। कलेक्टर का यह आदेश सभी निजी एवं प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा।


बढ़ती शीतलहर और कपकपा देने वाली ठंड ने पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लिया है, सर्द हवाओं के चलते पूरा शहर कांप उठा है। ठंड के चलते पारा 4 डिग्री तक पहुंच चुका है जिससे पूरा शहर ठंड के आगोश में है। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो नए पश्चिमी विक्षोभ के पहले तक तीव्र शीतलहर का असर शहर में देखने को मिलता रहेगा जो अगले 48 घंटे तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग की ओर से कंपा देने वाली ठंड से 17 दिसंबर के बाद राहत मिलने की उम्मीद है। लगातार हो रहे तापमान में गिरावट से न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के पास आ गया जो सामान्य तापमान से 7 डिग्री कम है वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE