मनासा। विकासखंड के सेक्टर 5 में म.प्र. जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था मनासा केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा सेक्टर का चयनित आदर्श ग्राम नई ननोर में श्नशा मुक्तिश् के अभियान को आगे बढ़ाने हेतु और एक नशा मुक्त स्वच्छ, सुरक्षित व समृद्ध समाज के निर्माण में सहभागी बनें। इसके अंतर्गत आज जन अभियान परिषद द्वारा मनासा विकासखंड की नवांकुर संस्था मनासा केशव आदर्श सामाजिक संस्था द्वारा आमजन को ष्नशे को पहली बार न और हर बार नष् थीम पर नशा मुक्ति की शपथ दिलवाई।
चयनित आदर्श ग्राम को आने वाले समय में नशा मुक्त, स्वच्छता और अन्य सेवा कार्यों से जोड़कर गांव को आदर्श बनाने में संस्था द्वारा अलग अलग कार्यक्रम आयोजित करके सभी ग्रामीणजनों को जागरूक किया जा रहा, इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक धीरज राठौर, सरपंच राजेश तावड़, प्रस्फुटन समिति के दिनेश धनगर के साथ ही अन्य ग्रामीणजन उपस्थित थे।