BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 10:24 am
BIG NEWS : सरकारी स्कूलों की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी, किस क्लास का कब होगा एग्जाम, यहां देखें पूरा शेड्यूल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों के लिए वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। राज्य शिक्षा केंद्र ने समय सारणी जारी कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा के आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। आइए जानते हैं किस क्लास के कब एग्जाम होंगे।


राज्य शिक्षा केंद्र ने एमपी के शासकीय विद्यालयों में कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी जारी की है। एग्जाम के आयोजन के संबंध में जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी जारी किये गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने एनुअल एग्जाम के आयोजन के पहले बैठक व्यवस्था और अन्य तैयारियों के संबंध में जिला परियोजना समन्वयकों को तैयारी करने के लिये कहा है।


मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार, कक्षा-3 और 4 की वार्षिक परीक्षा अगले वर्ष 6 मार्च से शुरू होकर 11 मार्च को समाप्त होगी। इन कक्षाओं की परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 4: 30 बजे तक रहेगा। कक्षा-6 और 7 की वार्षिक परीक्षा 6 मार्च से शुरू होकर 12 मार्च, 2025 को समाप्त होगी। इन कक्षाओं की परीक्षा का टाइम दोपहर 2 से शाम 4 : 30 बजे तक रहेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को अतिरिक्त समय और लेखक की सुविधा दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE