BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 11:24 am
BIG REPORT : इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक प्रबंधक के पांच ठिकानों पर छापा, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर छापा मारा। यह कार्रवाई इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ पांच ठिकानों पर की गई।


लोकायुक्त पुलिस को छापेमारी के दौरान कई संपत्तियों की रजिस्ट्री मिली, जिससे यह साबित हुआ कि सहायक प्रबंधक और उनके भाई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत सही थी।


यह कार्रवाई लोकायुक्त में दायर शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें दोनों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जमा करने का आरोप था। बता दें पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त जयदीप प्रसाद के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर राजेश सहाय के नेतृत्व में यह कार्रवाई जारी है।


5 करोड़ से अधिक की मिली संपत्ति
आरडी मिश्रा, डीएसपी लोकायुक्त ने बताया कि कनीराम मंडलोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिली थी। सत्यापन करने के बाद यह पाया गया कि कनीराम मंडलोई और उसके भाई हेम सिंह, करण सिंह और दिनेश सिंह ने कुल ₹5,60,02,400 की संपत्ति पर खर्च किया है। इन सभी ने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से ₹3,02,80,000 की आय प्राप्त की, जो कि आय से अधिक थी, जिसका प्रतिशत 84.95 प्रतिशत है।


इसके बाद, आरोपियों और उनके परिवार के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया और तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। तलाशी की कार्रवाई के दौरान लोकायुक्त टीम ने कनीराम मंडलोई के घर ग्राम जमनिया, जिला धार पर डीएसपी अनिरुद्ध वाधिया और इंस्पेक्टर विक्रम सिंह की टीम द्वारा, हेम सिंह के मकान पर अलंकार पैलेस इंदौर पर डीएसपी आरडी मिश्रा और इंस्पेक्टर राजेश ओहरिया की टीम द्वारा, छोटे जमनिया, जिला धार के फार्म हाउस पर डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल और इंस्पेक्टर प्रतिभा तोमर की टीम द्वारा, श्री कृष्ण कॉलोनी, धार में एक और तलाशी, और भांजे करण के घर पर मानपुर में इंस्पेक्टर राहुल गजभिये द्वारा तलाशी जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE