BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 11:44 am
BIG REPORT : एमपी गो-टू ग्लोबल डेस्टिनेशन्स फॉर-2025 में शामिल, बांधवगढ़, खजुराहो-पन्ना का उल्लेख, विदेशी पर्यटकों को लुभा रहा प्रदेश, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़, खजुराहो और पन्ना को अनिवार्य वैश्विक गंतव्य यानी, गो-टू ग्लोबल डेस्टिनेशन्स फॉर 2025 की लिस्ट में शामिल किया गया है। लिस्ट में शामिल होने से प्रदेश में विदेशी पर्यटकों की संख्या और भी बढ़ जाएगी।


पर्यटन और संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया, मध्यप्रदेश सालों से विदेशी पर्यटकों को अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक धरोहरों और अद्वितीय अनुभवों से आकर्षित करता आया है। खजुराहो के भव्य मंदिर, सांची स्तूप और भीमबेटका की गुफाएं जैसे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल इतिहास प्रेमियों के लिए प्रमुख आकर्षण हैं। राष्ट्रीय उद्यानों जैसे कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और सतपुड़ा में बाघों और अन्य दुर्लभ वन्यजीवों का दीदार पर्यावरण प्रेमियों को लुभाता है।


नर्मदा और चंबल नदियों पर बोटिंग, जलप्रपातों की यात्रा और साहसिक गतिविधियां रोमांच प्रदान करती हैं। इसके अलावा समृद्ध लोक कला, जनजातीय संस्कृति और स्थानीय व्यंजन विदेशी पर्यटकों के लिए एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करते हैं। ये सारी विशेषताएं हमें एक प्रमुख वैश्विक पर्यटन बनाती हैं।


लिस्ट में शामिल होने से यह फायदा
एमपी टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश के पर्यटन गंतव्यों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने के उद्देश्य से प्रयास एवं नवाचार किए जा रहे हैं। वैश्विक पर्यटन प्रदर्शनियों में सहभागिता करना, ट्रैवल एजेंट्स, टूर ऑपरेटर्स, ब्लॉगर्स, और मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एफएएम ट्रिप्स जैसे माध्यमों से राज्य के अद्वितीय अनुभवों को प्रचारित करते हैं। लिस्ट में शामिल होने से विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE