BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 12:02 pm
KHABAR : बागवानी मिशन का लाभ लेकर गुणवंत पाटीदार ने खेती को बनाया लाभ का धंधा, अब सालभर में कमाते हैं इतने लाख, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। खेती को लाभ का धंधा अगर किसी ने बनाया है तो वह है गुणवंत पाटीदार। गुणवंत पाटीदार (6263811951) सीतामऊ तहसील के ग्राम गोपालपुर के रहने वाले हैं। इन्होंने उद्यानिकी विभाग की योजना एकीकृत बागवानी मिशन योजना का लाभ उठाया है और योजना का लाभ लेकर उन्होंने 5 बीघा में 555 सीताफल के पौधे लगाए हैं। सीताफल की खेती से ये साल भर में 7 से 8 लाख रुपए कमा रहे हैं।

गुणवंत पाटीदार कहते हैं कि मैं पहले परंपरागत खेती किया करता था, लेकिन उद्यानिकी विभाग के माध्यम से मुझे बागवानी मिशन योजना की जानकारी मिली। जानकारी के पश्चात मैंने सीताफल की खेती करने का मन बनाया। इनको बागवानी मिशन के माध्यम से 40 हजार का अनुदान मिला और उन्होंने एक हेक्टेयर में एनएमके सुपर गोल्ड प्रजाति के सीताफल के पौधे लगाए। इन्होंने एक पौधा 55 रुपए में खरीदा और खेत में लगाया। एक पौधे से इनको 40 से 50 फल प्राप्त होते हैं और एक फल एक किलोग्राम का होता है। यह कहते हैं कि इनका सीताफल 80 रुपए किलो में बिक जाता है। विशेष बात यह है कि, गुणवंत को सीताफल बाहर बेचने की जरूरत नहीं पड़ती है, घर बैठे ही सारे फल बिक जाते हैं। बाहर के व्यापारी उनके सारे फल खेत से ही खरीद लेते हैं। इनके फलों की डिमांड मध्य प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, नेपाल अन्य राज्यों में बहुत रहती है।

सीताफल में कीट पतंग के बचाव के लिए यह मिली बग्ग किट का उपयोग करते हैं। साथ ही देसी खाद का प्रयोग करते हैं। ड्रिप सिंचाई से पौधों को पानी देते हैं। जिससे खेती में कम पानी की आवश्यकता होती है और देसी खाद देने से अधिक फलों का उत्पादन होता है।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE