BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 12:12 pm
KHABAR : शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रतलाम में टेबल टेनिस खेल का शुभारंभ, प्राचार्य सुभाष कुमावत ने पुष्पगुच्छ भेंटकर किया श्रीवास्तव का स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में नवनिर्मित बहुउद्देशीय स्वामी विवेकानंद हाल में इंडोर गेम्स के अंतर्गत टेबल टेनिस खेल का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ श्रृंगार श्रीवास्तव के कर-कमलों से हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य सुभाष कुमावत ने श्रीवास्तव का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। अपने उद्बोधन में श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा ष्खूब खेलो, खूब पढ़ो और जीवन में आगे बढ़ो।

उन्होंने खेलों के महत्व पर बल देते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य सुभाष कुमावत ने भी विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। इस आयोजन में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक आर.सी. पांचाल, डॉ. ललित मेहता, शरद शर्मा, माया मौर्या, यशस्वी वर्मा, जिला खेल अधिकारी महेंद्र सिंह सोलंकी, दीपेंद्र सिंह ठाकुर और दातार सिंह शक्तावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। यह आयोजन विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए न केवल खेल के प्रति उत्साह बढ़ाने वाला रहा, बल्कि उनके समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE