BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 2:01 pm
KHABAR : सांची का सोलर सिटी प्रोजेक्ट बना नगर परिषद की लापरवाही का शिकार, लाखों के ई-रिक्शा कबाड़ में खा रहे धूल, क्या होगी कार्रवाई या फाइलों में दबेगा ये मुद्दा, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। मध्य प्रदेश का विश्व प्रसिद्ध बौद्ध पर्यटन स्थल सांची पहला सौर ऊर्जा से संचालित शहर घोषित होने के बाद भी नगर परिषद की लापरवाही और उदासीनता के कारण चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट सोलर सिटी और ई-रिक्शा योजना को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन आज यह प्रोजेक्ट नगर परिषद की लापरवाही के चलते बर्बाद होता नजर आ रहा है।


सांची को प्रदूषण मुक्त और ग्रीन सिटी बनाने के उद्देश्य से सरकार ने नगर परिषद को लाखों रुपए की लागत से चार ई-रिक्शा और दो कचरा वाहन उपलब्ध कराए थे। इसके साथ ही सौर ऊर्जा से संचालित एक बड़ा चार्जिंग स्टेशन भी बनाया गया था। हालांकि, वर्तमान में यह सभी ई-रिक्शा और कचरा वाहन नगर परिषद के कबाड़खाने में धूल खा रहे हैं। स्थानीय विधायक का होर्डिंग इन्हीं ई-रिक्शा के नीचे दबे पड़े है।


बतादें कि सांची, जो अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए दुनियाभर में मशहूर है, आज नगरपरिषद की लापरवाही की वजह से सुर्खियों में है। डेढ़ साल पहले सरकार ने सांची को सौर ऊर्जा से चलने वाला पहला शहर घोषित कर बड़ी उम्मीदें जगाई थीं और सांची को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नगर परिषद को लाखों रुपए की लागत से चार ई-रिक्शा वाहन और दो कचरा वाहन दिए गए थे साथ ही एक बड़ा चार्जिंग पॉइंट भी बनाया गया था। आज यह ई-रिक्शा नगर परिषद सांची में कबाड़े में पड़े है।


प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला शहर
सांची में लगभग डेढ़ साल पहले प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा से चलने वाला शहर बना था। तब देश-विदेश में भी जमकर इसकी चर्चा हुई थी, हो भी क्यों न, यहां का हर घर, सड़क, दफ्तर और तकरीबन सब कुछ सौर ऊर्जा से जो रौशन हो रहे थे। सरकार ने भी इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। सांची को प्रदूषण मुक्त करने के लिए नगर परिषद को इसी प्रोजेक्ट के तहत ई-रिक्शा उपलब्ध कराया गया। एक बड़ा चार्जिंग पॉइंट भी बनाया गया। लेकिन अधिकारी कर्मचारियों की उदासीनता और लापरवाही के चलते आज यह ई-रिक्शा नगर परिषद भंगार में जा चुके हैं। लाखों रुपए की लागत से खरीदे गए चार ई रिक्शा एवं दो कचरा वाहन नगर परिषद के कबड़खाने में धूल खा रहे हैं। जो भंगार में तब्दील हो गए हैं।


पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का पोस्टर पहिया के नीचे दबा
हद तो तब हो गई जब स्थानीय विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभु राम चौधरी के फोटो लगा होर्डिंग इन्हीं ई-रिक्शा के पहिया के नीचे दबा हुआ मिला। जिस के पास ही पेशाब का ढेर मिला। जो नगर परिषद के कर्मचारी करते हैं। वहीं इस मामले में जब नगर परिषद के सीएमओ से बात की गई, तो उन्होंने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि अभी उन्होंने कुछ दिन पहले ही नगर परिषद की भाग दौड़ संभाली है।


क्या होगी कार्रवाई या फाइलों में दबेगा मुद्दा
ई-रिक्शा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। कितनी लागत में आए थे और कहां से मिले थे। सरकार ने सांची को ग्रीन सिटी बनाने के सपने दिखाए थे, लेकिन प्रशासन की लापरवाही ने इस सपने को कबाड़ में तब्दील कर दिया। अब देखना यह होगा कि इस मामले में कोई कार्रवाई होती है या फिर यह मुद्दा भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE