BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 2:06 pm
BIG REPORT : कांग्रेस शासन में बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया, वीडी शर्मा बोले- एआई के माध्यम से कांग्रेस बीजेपी की छवि कर रही खराब, दिग्विजय को लेकर कही यह बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। देश में बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, गांधी परिवार और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के आरोप पर कहा कि- कांग्रेस देश में नकरात्मक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व देश में हम सब मिलकर काम कर रहे हैं।


भारत रत्न क्यों नहीं दिया
दिग्विजय सिंह कर रहे है कि- गांधी जी ने कहा था बाबा साहब को संविधान सभा का अध्यक्ष बनाना चाहिए। वे कह रहे हैं कि बाबा साहेब का कई बार अपमान किया गया। मैं पूछना चाहता हूं- किसने बाबा साहब का अपमान किया है। दिग्विजय सिंह इस बात को साफ करें। गांधी जी बाबा साहब को संसद भेजना चाहते थे यह सही है लेकिन बाबा साहब संसद न पहुंचे इसके पीछे साजिश किसने की थी। कांग्रेस शासनकाल में बाबा साहब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। बाबा साहब को भारत रत्न बीजेपी ने दिया है।


पटवा सरकार ने जन्म स्थली का जीर्णाेद्धार किया
वीडी शर्मा ने कहा- दिग्विजय ने झूठ परोसने का काम किया है। कांग्रेस ने देश में झूठ छल कपट की राजनीति का माहौल बनाया है। गांधी परिवार को भारत रत्न मिला पर बाबा साहेब को भारत रत्न क्यों नहीं दिया। उनकी पंच तीर्थ का विकास सिर्फ बीजेपी और मोदी शाह ने किया है। एमपी में सुन्दर लाल पटवा सरकार ने बाबा साहेब की जन्म स्थली का जीर्णाेद्धार किया। धारा 370 से मुक्ति देने का काम अमित शाह ने किया। धारा 370 में सफाई कर्मियों के जीवन में बदलाव आया है।


किताब में बाबा साहब को कोड़े मारते दिखाया
एआई के माध्यम से कांग्रेस हमारे नेताओं की छवि खराब कर रही है। यूपीए-दो की सरकार में एनसीईआरटी  की बुक में नेहरू की ओर से बाबा साहब को कोड़े मारते दिखाया गया। दिग्विजय को देश के अंदर कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोविंद सिंह के बीच चल रहे द्वंद के सवाल पर बोले- संगठन अपनी पद्धत्ति से काम कर रहा है, जो आवश्यक है वो संगठन अपना काम करता है।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE