BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 2:22 pm
BIG NEWS : 45 स्थानों पर रोजगार मेला आयोजित, ग्वालियर में 330 अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, सिंधिया बोले- 2025 तक 10 लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, पढे़ खबर 

Share On:-

डबरा। देशभर के 45 स्थानों के साथ ही बीएसएफ अकादमी टेकनपुर में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा 330 अभ्यर्थियों को रोजगार नियुक्ति पत्र वितरित किए। रोजगार मेले में शिरकत करने के लिए केंद्रीय संचार एवं पूर्वाेत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीएसएफ अकादमी में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे।


पीएम मोदी के कट आउट के साथ खिंचवाईं तस्वीरें
रोजगार मेले में बीएसएफ अकादमी टेकनपुर के अपर महानिदेशक, निदेशक, सीमा सुरक्षा बल, अकादमी टेकनपुर सेवांग नामग्याल और महानिरीक्षक, संयुक्त निदेशक, ब्रजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बड़ा कट आउट तैयार किया गया था। प्रत्येक चयनित उम्मीदवार ने नियुक्ति पत्र लेते समय इस कट आउट के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो प्रधानमंत्री मोदी स्वयं उपस्थित होकर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दे रहे हों। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद युवाओं ने खुशी जताई है।


सिंधिया ने दी शुभकामनाएं
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि, आज देश भर में 45 स्थानों पर अलग-अलग विभागों में चयनित हुए 71000 से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री का यह संकल्प है कि दिसंबर 2025 तक दस लाख बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएं। इसी संकल्प को पूरा करते हुए लगातार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्हें नियुक्ति पत्र वितरित किए जा रहे हैं।


लाखों बेरोजगार युवाओं को मिलेगा रोजगार
वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ड्रोन टेक्नोलॉजी की उपयोगिता बताते हुए कहा कि, ड्रोन टेक्नोलॉजी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि देश के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी का उपयोग कृषि क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी किया जा रहा है और आने वाले समय में इसके माध्यम से लाखों बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिल पाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कुछ और नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। जिनसे देश में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। और एक विकसित भारत बनता जा रहा है। इस दौरान वर्चुअली जुड़े प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सभी नियुक्ति पत्र मिलने वाले युवाओं को शुभकामनाएं दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE