ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के ब्रू आदिवासियों को करोड़ो की सौगात दी है। इसे केंद्रीय पूर्वाेत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐतिहासिक कदम बताया है। उनका कहना है कि ब्रू आदिवासियों के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है। त्रिपुरा का यह जनजातीय समाज हमारे देश का वैभव है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि मैं मानता हूं कि यह जनजातीय समाज हमारे देश की पूंजी है. उत्तर-पूर्वी राज्यों की इस पूंजी को राष्ट्र पटल पर ही नहीं, बल्कि विश्व पटल पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस लिहाज से ही यह कदम बढ़ाया गया है।
बता दें कि रविवार को अमित शाह ने त्रिपुरा में ब्रू आदिवासी समुदाय के सदस्यों के लिए आवास योजना, 5 हजार मासिक देने सहित 668 करोड़ रुपये की 13 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया है। ब्रू आदिवासियों के विकास के लिए 40 साल बाद उनका पुनर्वास इन योजना के जरिए किया जा रहा है।
वहीं सिंधिया ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए इलेक्शन कमिशन की स्वतंत्रता छीने जाने वाले सवाल पर जवाब देने से किनारा किया।