नीमच। शहर में कांग्रेस द्वारा आज एसपी अंकित जायसवाल को ज्ञापन देकर पार्टी के 14 कार्यकर्ताओं पर हुई एफआईआर का विरोध करते हुए प्रकरण को निरस्त करने की मांग की गई। कांग्रेस का कहना है कि विपक्ष होने के नाते लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना हमारा दायित्व है। ज्ञापन देने के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि कांग्रेस जनों को प्रताड़ित करने के उद्देश्य से पुलिस ने प्रजातांत्रिक तरीके से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर राजनीतिक दबाव में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की यह कार्रवाई भेदभावपूर्ण है। कुछ ऐसे लोगों पर भी एफआईआर दर्ज की गई हैं, जो प्रदर्शन के समय वहां मौजूद नहीं थे। कांग्रेसियों ने कहा कि इस तरह के प्रदर्शन बिना अनुमति के पूर्व में भी हुए है। नंदकिशोर पटेल ने कहा कि हमारी मुलाकात के बाद एसपी अंकित जायसवाल ने जांच और सहयोग का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर बृजेश मित्तल, राकेश अहीर, बाबू सलीम, महेश पाटीदार, बृजेश सक्सेना, महेश वीरवाल, मनोहर अंब, बबली तंवर,गजेंद्र यादव, वैभव अहीर, जावेद दुर्रानी, शिवहरे, इकबाल कुरैशी, इकराम पहलवान आदि मौजूद रहे।