BREAKING NEWS
छतरपुर हत्याकांड: पत्नी पर पति की हत्या की.. <<     छतरपुर में एनटीपीसी सोलर प्लांट के.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में भयानक सड़क हादसा, बाइक पर अपने.. <<     छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 4:12 pm
BIG REPORT : नीमच रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगेगी लिफ्ट एवं एस्केलेटर, बनेगी बघाना की ओर टिकिट खिडकी, अब यात्रियों को होगी बड़ी राहत, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। शहर के रेल्वे स्टेशन पर शीघ्र ही लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाई जाएगी। इससे यात्रियों को प्लेटफार्म नम्बर एक से दो पर जाने के लिए सुविधा मिलेगी। बुजुर्गों, बीमार मरीजों व दिव्यांगजनों के लिए यह बडी राहत होगी। उन्हें फुट ओवरब्रिज से जाने काफी परेशानी उठानी पडती है। साथ ही बघाना की ओर एक नवीन टिकिट खिडकी स्थापित की जाएगी। 
मण्डल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति सदस्य एवं विधायक दिलीपसिंह परिहार ने बताया कि मण्डल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति (DRUCC) रतलाम की बैठक सोमवार को रतलाम DRM आफिस में आयोजित की गई, जिसमें उनके द्वारा नीमच रेल्वे स्टेशन पर लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाने तथा बघाना की ओर नवीन टिकिट खिडकी स्थापित करने की मांग रखी गई, जिस पर डीआरएम रजनीश ने  बताया कि शीघ्र ही लिफ्ट, एस्केलेटर एवं बघाना की ओर टिकिट खिडकी स्थापित की जाएगी। बैठक में विधायक दिलीपसिंह परिहार ने नीमच से भोपाल के लिए नई ट्रेन संचालित करने की मांग करते हुवे अन्य मुद्दे भी रखे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE