नीमच। शहर में सतगुरु बेकरी से भूतेश्वर मंदिर तक जाने वाले रोड के रीसर्फेसिंग का कार्य आज नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा द्वारा पूजन के साथ आरंभ किया गया। बताते चले कि यह रोड वार्ड नंबर 31 और 34 से होकर गुजरता है। कायाकल्प के तहत शहर के इस मुख्य मार्ग पर डामरीकरण का कार्य 21 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। 500 मीटर लंबे और दोनों साइड मिलाकर 14 मीटर चौड़े इस रोड़ की रिसर्फेसिंग के लिए वार्ड पार्षद राजेश लालवानी और शारदा पाटनी द्वारा मांग की जा रही थी।
नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा ने बताया कि नीमच नगर पालिका परिषद अधोसंरचना के माध्यम से लगातार शहर को विकास के पथ पर ले जाने में जुटी हुई है। शहर में चौड़ी और मजबूत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इस अवसर पर संतोष चोपड़ा, विनोद पाटनी, राजेश लालवानी, रामचंद्र धनगर, संदीप वधवा, हाशिम बिजली वाला लियाकत डेरकी, सतपाल छाबड़ा, मनीष कालानी, नगर पालिका अधिकारी और वार्डवासी मौजूद रहे।