BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 6:02 pm
KHABAR : सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें रू मुख्य अतिथि एवं पूर्व एडीएम राजावत, सुशासन सप्ताह अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय सभागार में प्रसार कार्यशाला का हुआ आयोजन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। सुशासन सप्ताह अंतर्गत कलेक्टर कार्यालय सभागार में एक दिवसीय प्रसार कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एडीएम नरेंद्र सिंह राजावत शामिल हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सभी जिलाधिकारी मौजूद थे। प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी भारत सरकार द्वारा 19 से 24 दिसम्बर 2024 तक सुशासन सप्ताह मनाया जा रहा है। सुशासन सप्ताह अंतर्गत श्प्रशासन गांव की ओर चलाया जा रहा है एवं जन समस्याओं का निराकरण किया जाकर अधिक से अधिक व्यक्तियों को सेवाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिले में नवाचार करने वाले हितग्राहियों ने नवाचार के संबंध में अपने अनुभव बताए। धुंधडका गौशाला से पाटीदार, धुंधडका के सरपंच जिन्होंने गौशाला में सोलर सिस्टम लगाया। पाली हाउस में पान खेती करने वाले अनिल बंबोरिया एवं दानेदार जैविक खाद बनाने वाले ईश्वर अटेला ने अपने अनुभव साझा किए। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं पूर्व एडीएम राजावत ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्तव्यों को अपने कर्तव्यों का भली-भांति निर्वहन करना चाहिए। किसी व्यक्ति को सही सलाह एवं मार्गदर्शन देना भी किसी सुशासन से कम नहीं है। सभी व्यक्तियों को समय का पाबंद होना चाहिए। समय पर ऑफिस का या कोई कार्य सभी समय पर करना चाहिए। योजनाओं को लोगों तक अच्छे से पहुंचाए। जितने भी अधिकारी कर्मचारी हैं वह सौभाग्यशाली हैं कि वे यहां बैठे हैं और लोगों की सेवा कर रहे हैं। 

सीईओ जिला पंचायत राजेश कुमार जैन द्वारा कहा गया कि निराश्रित गायों को गौशाला में छोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहे हैं। गाय इकोसिस्टम के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होती है, जो भी गाय पालने वाले मालिक हैं। उनको गायों को अच्छे देखभाल करनी चाहिए। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। जिसमें धुंधडका गौशाला ने करके भी दिखाया है। भारत में रोड दुर्घटनाएं बहुत ज्यादा होती है। उसको रोकने के लिए भी हम सबको सार्थक प्रयास करने होंगे। 

अपर कलेक्टर एकता जायसवाल द्वारा कहा गया कि, नियमों को अच्छे से पड़े। फिर कार्य करना चाहिए। कार्य को आसान तरीके से करने का प्रयास करना चाहिए। पहले समस्याओं को अच्छे सुने फिर उसका समाधान करें। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी नौकरी का सम्मान करना चाहिए। नौकरी के साथ-साथ निजी जीवन में भी बैलेंस बनाना बहुत जरूरी है। शासकीय सेवा में लोगों की सेवा करने का मौका मिलता है। छोटे से काम से अगर किसी का काम होता है तो वह करना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE