सिंगोली। वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में सोमवार को रेड रिबन क्लब के अंतर्गत एचआईवी/एड्स से बचाव और सुरक्षा की जानकारी दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में डॉ. आरपी वर्मा एवं गोविंद दास द्वारा एचआईवी/एड्स से बचाव और सुरक्षा की जानकारी देते हुए प्रकृति ऐप इंस्टॉल करवाकर सर्टिफिकेट डाउनलोड करवाया तथा उन्हें स्वस्थ जीवन शैली जीने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे- प्रकृति परीक्षण ऐप के माध्यम से आप अपने स्वास्थ्य की जांच कर सकते हैं।
स्वस्थ जीवनशैली के लिए सुझाव-
1. स्वस्थ आहार लें
2. नियमित व्यायाम करें
3. पर्याप्त नींद लें
4. तनाव कम करें
5.नियमित स्वास्थ्य जांच करें।
एचआईवी/एड्स से बचाव के तरीके
अतिरिक्त सुझाव
1. एचआईवी/एड्स के बारे में जागरूकता बढ़ाएं
2. सुरक्षित यौन व्यवहार का अभ्यास करें
3. एचआईवी/एड्स के मरीजों के साथ सहानुभूति रखें
4. एचआईवी/एड्स के मरीजों के साथ सहानुभूति रखें और उनकी मदद करने के लिए आगे आएं।
उक्त जानकारी के पश्चात ध्यान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें योग व ध्यान के माध्यम से कैसे स्वस्थ रहने के उपाय बताए गए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रभारी डॉक्टर जय सिंह यादव, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रामबाबू शर्मा एवं भारतीय गणित दिवस के कार्यक्रम अधिकारी शैलेश पहाडे तथा अन्य सभी प्राध्यापक उपस्थित रहे।