BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 7:22 pm
KHABAR : जिला स्‍तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, कलेक्‍टर ने की जिले में औद्योगिक निवेश के लिए निवेशकों से चर्चा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में जिला स्‍तरीय निवेश संवर्धन एवं समन्‍वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक कलेक्‍टर कार्यालय में नवनिर्मित इनवेस्‍टमेंट फेसिलिटेशन सेंटर में सोमवार को आयोजित इस बैठक में नीमच जिले में नवीन निवेश के इच्‍छुक निवेशकों से चर्चा की गई।

बैठक में कलेक्‍टर ने जिले में निवेशकों को निवेश करने में हो रही समस्‍याओं की जानकारी ली तथा समस्‍याओं के समुचित निराकरण का उद्योगपतियों को कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने विश्‍वास दिलाया। उन्‍होनें उद्योगों की स्‍थापना संबंधी अंतर्विभागीय मुद्दो हेतु आवश्‍यक समन्‍वय के निर्देश बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने एमएसएमई उद्योगो को क्‍लस्‍टर के रूप में निवेश करने का आव्‍हान भी किया।

बैठक में शारदा ग्रुप भीलवाड़ा, वरनोज ग्रुप निम्‍बाहेड़ा, लघु उद्योग भारती नीमच, आरबोरमिस्‍ट, प्रा.लि.नीमच, दरक ट्रेडर्स नीमच आदि उद्योगपति एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में डिप्‍टी कलेक्‍टर किरण आंजना, महाप्रबंधक उद्योग योगिता भटनागर एवं एमपीआईडीसी के पंकज जैन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE