BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 7:57 pm
KHABAR : सफलता की कहानी- संतरे का बगीचा लगाकर कमाये 5.88 लाख रूपये, पार्वती बाई ने ड्रीप संयंत्र स्‍थापित कर कम की लागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले की जावद विकासखण्‍ड के ग्राम जनकपुर की महिला किसान पार्वती बाई पति रामचंद्र पाटीदार द्वारा 10 वर्ष पूर्व 1.000 हैक्‍टेयर में 400 पौधे संतरे का बगीचा लगाया था, जिसमें ड्रिप संयंत्र स्‍थापित नहीं किया था, पानी की पर्याप्‍ता के कारण वे संतरों में सिंचाई, बहाव विधि से करते थे, पौधों को कम-अधिक सिंचाई करने से बगीचें में फ्लावरिंग नहीं हो पाती थी, जिसके कारण 50 से 60 प्रतिशत फल झड़ जाते थे एवं बगीचे में खरपतवार अधिक होने के कारण मजदुरी भी अधिक लग रही थी। विगत 01 से 02 वर्ष से बगीचे में अफलन की स्थिति निर्मित हो रही थी, इस संबंध में उन्‍होंने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से चर्चा की, तो उन्‍होने ड्रिप संयंत्र स्‍थापित करने की सलाह दी।

पार्वती बाई पाटीदार ने वर्ष 2019-20 में उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ड्रिप संयंत्र लगाने के लिए आवेदन किया और कृषक अंश राशि 21 हजार 346 रूपये जमा कर, कुल लागत 40 हजार 412 रूपये का ड्रीप संयंत्र लगवाया। इस पर शासन की ओर से 19065 रूपये का अनुदान मिला। मजदूरी 52 हजार रूपये, खाद एवं दवाई 40 हजार रूपये अन्‍य खर्च  18 हजार रूपये इस प्रकार कुल लागत एक लाख 31 हजार 346 रुपये खर्च किए। ड्रीप संयंत्र स्‍थापित करने के उपरान्‍त समस्‍त 400 पौधों में पानी बराबर मात्रा में प्राप्‍त हुआ। जिससे पर्याप्‍त मात्रा में पौधों में नमी बनी रही एवं 40 से 50 प्रतिशत जल की भी बचत हुई। बचे हुए पानी से गर्मियों में सब्‍जीयों की खेती की। जिससे पार्वती बाई को अतिरिक्‍त आय हुई। फर्टिगेशन के माध्‍यम से जलविलय उर्वरक, सुक्ष्‍म पौषक तत्‍व आदि वेंचुरी के माध्‍यम से पौधो को दिया, जिससे पौधों पर फल अप्रैल माह तक रहे।

पार्वती बाई पाटीदार को 1.00 हैंक्‍टयेर में वर्ष 2022 में तकरीबन 400 क्विंटल संतरा का उत्‍पादन प्राप्‍त हुआ। जो 1800 रूपये प्रति क्विंटल के भाव से विक्रय किया। जिससे पार्वती बाई को कुल आमदनी 7 लाख 20 हजार रूपये हुई है। जिसमें उसकी लागत निकाल कर शुद्ध मुनाफा 5 लाख 88 हजार रुपये प्राप्त हुआ। आज जनकपुर गांव संतरे की खेती के कारण समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE