BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 23, 2024, 8:29 pm
REPORT : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की प्रथम बैठक संपन्‍न, 16 सदस्यों में से 13 रहे मौजूद, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर वर्ष अगस्‍त 2024 से अगस्‍त 2026 के लिए गठित मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। 23 दिसम्‍बर 2024 को संपन्‍न डीआरयूसीसी की इस प्रथम बैठक में कुल 16 सदस्‍यों में से 13 सदस्‍य शामिल हुए। 
बैठक के प्रारंभ में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की सचिव एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हीना वी. केवलरामानी द्वारा सभी माननीय सदस्यों का स्‍वागत किया गया। इसके उपरांत सभी सदस्‍यो एवं उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपना-अपना परिचय दिया गया।
समिति के अध्‍यक्ष व मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने अपने स्‍वागत उद्बोधन में बताया कि समिति के सदस्यगण रेलवे एवं उपभोक्‍ताओं के बीच एक कड़ी का काम करते हैं। इस अवसर पर कुमार ने रतलाम मंडल पर किए जा रहे अधोसंरचनात्‍मक विकास कार्यों एवं यात्री सुविधा से संबंधित कार्यों के बारे में माननीय सदस्यों को अवगत कराया। इस दौरान मंडल की जनवरी 2024 से दिसम्‍बर 2024 तक की उपलब्धियों को पावर पाईंट प्रेजेंटेशन के माध्‍यम से प्रस्‍तुत किया गया।
बैठक के दौरान समिति के माननीय सदस्यों द्वारा रेलवे द्वारा किये जा रहे विकासात्‍मक कार्यों के लिए आभार व्‍यक्‍त किया तथा सदस्‍यों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र की यात्री सुविधा से संबंधित विभिन्‍न विषयों जैसे ट्रेनों के ठहराव, ट्रेनों के विस्‍तार, ट्रेनों के फेरे बढ़ाने, नई ट्रेन की सुविधा उपलब्‍ध कराने इत्यादि से संबंधित बहुमूल्य सुझाव दिए। डीआरएम रजनीश कुमार द्वारा सभी सदस्यों को आश्वस्त किया गया कि उनके बहुमूल्य सुझावों पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।
समिति की बैठक के दौरान मंडल रेल उपभोक्‍ता सलाहकार समिति के माननीय सदस्यों में माननीय विधायक  दिलीप सिंह परिहार, माननीय विधायक डॉ. सुरेश धाकड़, राजदीप परवाल, विशाल गिडवानी, ब्रजेश खंडेलवाल, गोपाल शर्मा,  कांतिलाल छाजेड़, तरुण व्‍यास, प्रदीप पुरोहित, शैलेष गर्ग, गायत्री मौड, गोपाल कृष्‍ण सोडानी एवं क्षेत्रीय रेल उपभोक्‍ता सलाहकार समिति के महेन्‍द्र गादिया शामिल हुए। डीआरयूसीसी सदस्‍य राजेन्‍द्र सिंह परमार के प्रतिनिधि पंकज सोनी शामिल हुए। बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशफाक अहमद, मुख्‍य परियोजना प्रबंधक(गतिशक्ति) सहित सभी विभागों के शाखाधिकारी एवं अन्‍य  अधिकारी उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE