BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 10:18 am
BIG NEWS : दिल्ली से लौटेंगे सीएम डॉ मोहन, आज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, कल एमपी आएंगे पीएम मोदी, केन बेतवा लिंक परियोजना की रखेंगे आधारशिला, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव दिल्ली से इंदौर आएंगे। वे आज भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के घर पहुंचकर उनकी माता को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद खजुराहो जाएंगे। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम खजुराहो में ही करेंगे।


सीएम डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
सुबह 10.45 बजे दिल्ली से रवाना होंगे।
दोपहर 12 बजे इंदौर आगमन
12.20 बजे चित्तोड़ा गौशाला, (सांवेर) आगमन
02.30 बजे भैंसदेही जिला बैतूल आगमन
भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान के निजी निवास कुंड बकाजन पहुंचेंगे।
विधायक की माताजी स्वर्गीय सुमन देवी केशरसिंह चौहान कादेवलोक गमन हुआ है। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
इसके बाद 3.50 बजे भोपाल आएंगे।
रात 8.30 बजे खजुराहो के लिए रवाना होंगे।
पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे।
रात्रि विश्राम खजुराहो में ही करेंगे।


पीएम मोदी कल मप्र के दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। जहां वे खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह देश की पहली केन-बेतवा लिंक राष्ट्रीय परियोजना है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का नदी जोड़ो अभियान साकार होगा। पन्ना टाइगर रिजर्व में केन नदी पर 77 मीटर ऊंचाई और 2.13 किलोमीटर लंबाई के बांध, 2 टनल (अपर लेवल 1.9 कि.मी. एवं लोअर लेवल 1.1 कि.मी.) का निर्माण, बांध में 2,853 मिलियन घन मीटर जल का भंडारण होगा।


केन नदी पर दौधन बांध से 221 कि.मी. लंबी लिंक नहर बनेगी। केन नदी के अधिशेष जल को बेतवा नदी में अंतरित किया जाएगा। मध्यप्रदेश के 10 जिले पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, रायसेन, विदिशा, शिवपुरी एवं दतिया को लाभ मिलेगा। 2 हजार गांव में 8.11 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी। 7 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। मध्यप्रदेश की 44 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही 103 मेगावाट जल विद्युत एवं 27 मेगावाट सौर ऊर्जा का उत्पादन होगा। इस परियोजना की लागत राशि 44 हजार 605 करोड़ है।


आज बाबा साहब अंबेडकर मार्च निकलेगी कांग्रेस
कांग्रेस आज बाबा साहब अंबेडकर मार्च निकालेगी। प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन होगा। भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सहित पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के नेता भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस का मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। शहर के लिली टॉकीज से लेकर जिंसी चौराहे तक कांग्रेस मार्च निकालेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE