BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 10:26 am
BIG NEWS : प्रदेश में सर्दी का थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू, भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, जानें अगले चार दिन नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम में कहां कैसा रहेगा मौसम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी ‘थर्ड डिग्री टॉर्चर’ शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक कोहरा, बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है। राजधानी भोपाल और ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रात का तामपान नीचे गिरेगा, ठंडी हवाओं से ठिठुरन रहेगी।


प्रदेश में बारिश ओले और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अगले चार दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रात में ठंडी हवाओं के ठिठुरन रहेगी। 27 दिसंबर को स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो सकता है। एमपी में चार दिन तक भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अनुमान है।


24 दिसंबर को ग्वालियर, गुना, अशोकनगर मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, खरगोन और विदिशा में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इनमें से अशोकनगर, निवाड़ी और छतरपुर में गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। 25 दिसंबर को ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा रहेगा।


वहीं 26 दिसंबर को इंदौर, उज्जैन, खंडवा, छिंदवाड़ा, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बुरहानपुर, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सागर और गुना में हल्की बारिश का दौर रहेगा। इनमें से ज्यादातर जिलों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी। 27 दिसंबर को भोपाल, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, हरदा, देवास और सीहोर में बारिश होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE