BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 1:08 pm
KHABAR : सुशासन पर कार्यशाला संपन्न, मुख्य अतिथि एमएल दुबे ने कहा- कलेक्टर बाथम के नेतृत्व में जिले में सुशासन की दिशा में बेहतर कार्य किए जा रहे, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। सुशासन दिवस के उपलक्ष में कलेक्टर सभाकक्ष में सोमवार को एक कार्यशाला संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त अधिकारी एम.एल. दुबे ने संबोधन में कहा कि कलेक्टर राजेश बाथम के नेतृत्व में रतलाम जिले में सुशासन की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहे हैं। जिले में अधिकारियों के बीच बेहतर टीमवर्क एवं समन्वय है। 

इस अवसर पर कलेक्टर राजेश बाथम, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, एसडीएम अनिल भाना, डिप्टी कलेक्टर राधा महंत, निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी अनुराग सिंह, जिला योजना अधिकारी बीके पाटीदारआदि उपस्थित थे।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सेवानिवृत अधिकारी दुबे ने सुशासन पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक अधिकारी,कर्मचारी अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी के साथ करें। हितग्राही को समय सीमा में शासन की योजना का लाभ दें। प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारी के मन में सुशासन की भावना होना चाहिए।  इस अवसर पर कलेक्टर राजेश बाथम ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की अवधारणा से परिचित करवाया, सुशासन के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित सफलता की कहानियां भी प्रस्तुत की गई जिनमें महिला बाल विकास विभाग, कृषि उद्यानिकी तथा पशु चिकित्सा विभाग सम्मिलित है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE