BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 1:47 pm
KHABAR : आगे रेत माफिया पीछे-पीछे वन विभाग, पकड़े जाने पर माफियाओं ने की पत्थरबाजी, फिर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर हुए फरार, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में रेत माफियाओं का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में अवैध रेत की मंडियां जगह-जगह फैली हुई हैं। वहीं हाईवे पर अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आ रही हैं। इसी बीच सोमवार देर शाम रेत माफिया ने वन विभाग के अमले पर पथराव कर अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ा कर फरार हो गए।


दरअसल, सोमवार शाम के समय मुरैना के देवरी घड़ियाल केंद्र से वन विभाग का अमला चेकिंग के लिए निकला था। टीम में वनरक्षक रवि तोमर राजघाट प्रभारी, बलवीर सिंह परमार सहित अन्य सुरक्षा कर्मी शामिल थे। इसी बीच हाईवे पर अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तेज रफ्तार से दौड़ती नजर आईं। वन विभाग की टीम ने एक अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पीछा किया। इस दौरान रेत माफिया ट्रैक्टर-ट्रॉली को तेज रफ्तार में लेकर हाईवे पर भागने लगे। वहीं ट्रॉली का एक पहिया निकल गया और नेशनल हाईवे-44 के अंबाह बाईपास पर ट्रॉली डिवाइडर पर चढ़ गई।


घटना के दौरान रेत माफियाओं ने मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया। उनकी संख्या अधिक होने की वजह से वन विभाग की टीम को कार्रवाई अधूरी छोड़कर भागना पड़ा। आरोप है कि माफियाओं ने लाठी-डंडों के दम पर ट्रॉली को जबरन छुड़ा लिया और उसे जेसीबी की मदद से खींचकर अपने साथ ले गए। वन विभाग और स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची।


नेशनल हाईवे-44 पर रेत माफियाओं का यह आतंक प्रशासन के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। अवैध रेत की तस्करी जिले में एक बड़े नेटवर्क के रूप में काम कर रही है,अब देखना यह होगा कि पुलिस किस रूप में कार्रवाई करती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE