BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 2:14 pm
KHABAR : नया बाजार के 65 दुकानदारों को नोटिस जारी, बिना अनुमति किया था अतिरिक्त निर्माण, नगर निगम ने राशि जमा करने 3 दिन की दी, पढे़ खबर 

Share On:-

जबलपुर। नगर निगम के स्वामित्व वाली नया बाजार मार्केट की 65 दुकानों के दुकानदारों को बाजार विभाग के द्वारा नोटिस जारी किया गया है। दरअसल ये नोटिस दुकान संचालकों को इसलिए जारी किए गए हैं क्योंकि उनके द्वारा दुकानों में बिना निगम की अनुमति के अतिरिक्त निर्माण कराया था के जिसके बाद अतिरिक्त निर्माण के लिए तय की गई राशि जमा करने के लिए बार-बार नोटिस दिया गया। मौखिक रूप से सभी दुकानदारों को समझाइश दी गई, इन सबके बावजूद भी दुकानदारों के द्वारा रकम जमा करने में रूचि नहीं दिखाई गई।


3 दिन की दी मोहलत
बाजार अधीक्षक दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि निगमायुक्त प्रीति यादव के निर्देश पर मालवीय चौक स्थित नया बाजार मार्केट के सभी 65 दुकानदारों को नोटिस जारी कर 3 दिन का अल्टीमेटम दिया है। नोटिस के संबंध में बाजार अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम स्वामित्व वाली नया बाजार मार्केट की दुकानों के दुकानदारों को अतिरिक्त निर्माण का नियमितिकरण करने बार-बार नोटिस दिया गया। लेकिन नोटिस देने के बाद भी दुकान संचालकों ने रकम जमा नहीं की है।


राशि जमा नहीं करने पर हटाए जाएंगे अतिरिक्त निर्माण
बाजार विभाग अधीक्षक के अनुसार नया बाजार मार्केट के दुकानदारों को स्पष्ट कहा गया है की यदि 3 दिनों के भीतर उनके द्वारा रुपए जमा नहीं कराए गए तो ऐसी स्थिति में नगर निगम अतिरिक्त निर्माण हटाने की कार्यवाही करेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE