खरगोन। संसद में गृहमंत्री अमित शाह के बाबा साहेब को लेकर की गई टिप्पणी के बाद मचा राजनीतिक घमासान थमते नजर नही आ रहा। कांग्रेस लगातार इस टिप्पणी को मुद्दा बनाकर बाबा साहेब का अपमान करार दे रही है। मंगलवार को एक सप्ताह में दूसरी बार कांग्रेस ने प्रदर्शन कर शाह को बर्खास्त करने की मांग की है। सब्जी मंडी पार्क में एकत्रित हुए कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गृह मंत्री अमित शाह के गैर जिम्मेदाराना बयान मामले में संज्ञान लेना चाहिए और उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से तुरंत बर्खास्त करना चाहिए। सब्जी मंडी में प्रदर्शन के बाद पेदल मार्च निकालकर कांग्रेसी एसडीएम ऑफिस पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपकर मंत्री शाह को बर्खास्त करने की मांग की है।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि
भाजपा और उससे जुड़े हुए संगठनों की मानसिकता हमेशा दलित विरोधी रही है। संसद भवन में खड़े होकर हमारे महापुरुषों पर गलत टिप्पणी करना पूरे देशवासियों का अपमान है। ऐसी सोच रखने वाले जनप्रतिनिधि को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नही।