BREAKING NEWS
छतरपुर में शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह.. <<     BIG NEWS : सीतामऊ के ढाबे पर खूनी बवाल, खाने की बात.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नीमच सिटी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : मानव सेवा का संदेश, स्थापना दिवस पर भारत.. <<     KHABAR : राजस्थान के प्रसिद्ध केसूंदा शक्तिपीठ.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में नि:शुल्क हड्डी.. <<     माउंट आबू में राजनेताओं का सम्मेलन, CM प्रमोद.. <<     घर के बने शुद्ध मसालों ने दिलाई पहचान, राजगढ़.. <<     नीमच जिले के जमुनिया रावजी में भक्ति का संगम,.. <<     KHABAR : बंद आंखों से पढ़ने-लिखने का प्रदर्शन देख.. <<     BIG NEWS : चलती एम्बुलेंस में गूंजी नवजात की.. <<     NEWS : गुजरात में न्युवोको का बड़ा विस्तार, सूरत.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की संगठनात्मक बैठक आज,.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने की योजनाओं और सेवा शिविरों.. <<     NEWS : प्रभारी सचिव ने शहरी सेवा शिविर का किया.. <<     BIG NEWS : हथियार सप्लायर का खेल खत्म, 10 हजार का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 24, 2024, 6:12 pm
KHABAR : वेतन के भुगतान हेतु रिश्वत की मांग करने वाले जिला कार्यक्रम प्रबंधक व प्रभारी जिला लेखा प्रबंधक को सजा, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जिला शाजापुर मुकेश रावत) के द्वारा आरोपी राहुल जैन पिता ए सी जैन उम्र 47 वर्ष तत्कालीन जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई शाजापुर निवासी बी 37 एलएनसीटी इन्दौर एवं नवीन अग्रवाल पिता राजेन्द्र कुमार अग्रवाल उम्र 37 वर्ष तत्कालीन प्रभारी जिला लेखा प्रबंधक, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई शाजापुर निवासी मेन मार्केट बोडा पचोर जिला राजगढ को धारा 7 भ्र.नि.अधि. 1988  में तीन-तीन वर्ष का सश्रम कारावास और 10,000-10,000 रूपये के अर्थदण्ड एवं भादवि की धारा 120 बी में 6-6 माह के कारावास और 1000-1000 रू अर्थदण्ड  से दण्डित किया गया।


विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार ने बताया कि, दिनांक 05.02.2020 को एवं इसके पूर्व जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई शाजापुर में आरोपी राहुल जैन ने जिला कार्यक्रम प्रबंधक के पद पर पदस्थ रहते हुये त‍था आरोपी नवीन अग्रवाल ने जिला लेखा प्रबंधक  के पद पर पदस्थ रहते हुए, आवेदक लालसिंह परमार जिला सूचना शिक्षा संचार सलाहाकार, से उसके माह अक्टूबर 2019 से जनवरी 2020 तक के वेतन के भुगतान हेतु 20,000/- रिश्वत की मांग की । तत्पश्चात दिनांक 10.02.2020 को दिन के लगभग 12ः30 बजे से 01ः30 बजे के मध्य, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शाजापुर के अन्दर स्थित जिला कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई कक्ष में माह अक्टूबर 2019 से जनवरी 2020 तक के वेतन के भुगतान हेतु आवेदक लालसिंह परमार से 20,000/- रिश्वत राशि प्राप्त की। आरोपीगण ने आवेदक लालसिंह परमार से उसके उक्त  वेतन के भुगतान हेतु 20,000 रिश्वत की मांग करने तथा उक्त रिश्वत राशि प्राप्त करने का षडयंत्र भी एक दूसरे के साथ रहकर किया था। 


लोकायुक्त पुलिस उज्जैन के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान विशेष न्या‍यालय शाजापुर में प्रस्तुत किया गया। अभियोजन की ओर से पैरवी सचिन रायकवार, विशेष लोक अभियोजक जिला शाजापुर द्वारा की गई। न्यायालय के समक्ष विशेष लोक अभियोजक सचिन रायकवार के द्वारा लिखित अंतिम तर्क भी प्रस्तुत किये। अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपीगण को माननीय न्यायालय द्वारा दण्डित किया गया। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE