शाजापुर। जिले के 03 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के नेशनल असेसमेंट में चयन होने पर कलेक्टर ऋजु बाफना एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय सालविया ने जिले की क्वालिटी टीम, सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र की टीम को बधाई दी है। साथ ही आगामी संस्थाओं में होने वाले नेशनल असेसमेंट के लिये सम्पूर्ण तैयारी के निर्देश दिये।
कलेक्टर ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग जनसुविधा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राज्य से दिये गये निर्देशानुसार विगत 02 दिसम्बर 2024 को जिले के उप स्वास्थ्य केन्द्र जाबडिया भील एवं 07 दिसम्बर 2024 को कालापीपल ग्राम एवं केवडाखेडी का विगत 05 दिसम्बर 2024 को नेशनल असेसमेंट दल द्वारा वर्चुअल निरीक्षण किया गया।
दल में डॉ. दुर्गादास रे, डॉ. सौरभ कोचर, (कालापीपल ग्राम) डॉ. बिश्वजीत जना, डॉ. राजाराम यादव, (केवडाखेडी) डॉ. प्रियंका त्रिपाठी, डॉ. विरेन्द्र जैन (जाबडिया भील) दल में सम्मिलित थे। जिनके द्वारा संस्था में उप स्वास्थ्य केन्द्र में शासन के निर्धारित मापदंड अनुसार दवाईयों की उपलब्धता, साफ-सफाई, पर्यावरण के अनुकुल वातावरण, बायोमेडिकल वेस्ट, आईईसी गतिविधि, समस्त प्रकार की जांच, उपकरणों के उपलब्धता एवं रखरखाव, योग की गतिविधियां, परिवार कल्याण कार्यक्रम आदि विषयों का परीक्षण किया गया। उक्त तीनों संस्था नेशनल असेसमेंट में क्वालिफाईड हुई है।