BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 4:48 pm
KHABAR : पेट्रोल पंप से लाखों की चोरी का खुलासा, मैनेजर समेत 3 गिरफ्तार, प्रबंधक ने खुद पुलिस को दी थी घटना की जानकारी, 5 हजार का इनाम था घोषित, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। मध्य प्रदेश में गुना के धरनावदा थाना अंतर्गत मां भगवती पेट्रोल पंप से लाखों रुपए की चोरी का सनसनीखेज मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। इस घटना को पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक लोधा ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। चोरी के बाद मैनेजर ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।


दरअसल, 18 दिसंबर 2024 को पेट्रोल पंप के मैनेजर दीपक लोधा ने धरनावदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दो अज्ञात बदमाशों ने 17-18 दिसंबर की रात पेट्रोल पंप के ऑफिस की अलमारी का ताला तोड़कर 1,98,000 रुपए चोरी कर लिए। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।


एसआईटी और साइबर सेल और तकनीकी संसाधनों की मदद से जांच को आगे बढ़ाया गया। जांच के दौरान शक की सुई फरियादी दीपक लोधा की ओर घूमी। पूछताछ में दीपक ने स्वीकार किया कि उसने अपने दो साथियों, देवेन्द्र लोधा और प्रीतम लोधा, के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से 1.91 लाख रुपए नकद, घटना में उपयोग की गई बजाज डिस्कवर बाइक, एक कुल्हाड़ी और एक सरिया बरामद किया। पुलिस ने इन पर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया था।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE