विदिशा। मध्य प्रदेश में सरकारी भर्ती को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर हाथों में कटोरा लेकर विरोध जताया। इधर, विदिशा में सरकार का पुतला दहन किया गया। एनएसयूआई की मांग है कि एमपीपीएससी में पदों को बढ़ाया जाए। वहीं उन्होंने छात्रों के साथ वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है।
रविवार को राजधानी भोपाल में एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि एमपीपीएससी के सिर्फ 158 पदों पर भर्ती निकाली गई। जबकि प्रदेश सरकार ने 500 से 600 पदों पर भर्ती निकालने का आश्वासन दिया था। छात्रों के साथ वादाखिलाफी की गई है। इसके विरोध में एनएसयूआई ने अर्धनग्न होकर हाथों में कटोरा लेकर प्रदर्शन किया।
विदिशा में भी प्रदर्शन
इधर, विदिशा जिले में विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया गया। रंगई हनुमान मंदिर के सामने पुतला फूंका। पुतले की सूचना मिलते ही एसडीएम, सीएसपी, टीआई सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुतला दहन के दौरान एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच छीनाझपटी भी हुई।
पुलिस ने वाटर कैनन से पुतले को बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं एसबीआई जिला अध्यक्ष जयंत अग्रवाल ने दावा किया कि पुतला दहन पूरी तरह सफल रहा। वहीं सीएसपी अतुल सिंह ने पुतला दहन की प्रक्रिया असफल करने की बात कही है।