BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 5, 2025, 5:23 pm
BIG REPORT : सरकार पशुपालकों को प्रति लीटर दूध खरीद पर देगी बोनस, सीएम बोले- पशुओं के भोजन के लिए 1 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ेगा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश को देश की डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार पशुपालकों को दूध की प्रति लीटर खरीद पर बोनस देगी। साथ ही, पशुधन के लिए पर्याप्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए 1 लाख हेक्टेयर सिंचाई रकबा बढ़ाया जाएगा।


मुख्यमंत्री यादव रविवार को विक्रम विश्वविद्यालय में आयोजित पशुपालन विभाग और विक्रम विश्वविद्यालय की संगोष्ठी में शामिल हुए। दरअसल, विक्रम विश्वविद्यालय में पशुपालन के डिग्री कोर्स की शुरुआत होने जा रही है। भविष्य में यह कोर्स अन्य विश्वविद्यालयों में भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शुरू किया जाएगा।


मुख्यमंत्री यादव ने कार्यक्रम में कहा कि डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए नए अवसर प्रदान करती है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा स्थली उज्जैन के विक्रम विश्वविद्यालय में अब डेयरी टेक्नोलॉजी के अकादमिक डिग्री कोर्स की शुरुआत हो रही है। डेयरी टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षित और कौशल प्राप्त युवा अपनी मेहनत और मजबूत इरादों से दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश को देश में शीर्ष स्थान पर ले जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE