गुना। मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रथम कौशिक द्वारा आज ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कार्यों का किया स्थल निरीक्षण गया। सीईओ द्वारा सर्वप्रथम ग्राम पंचायत मूडरा हनुमान में नवीन पंचायत भवन का स्थल निरीक्षण किया, जहां उन्होंने स्वीकृत निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को दिये। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के निर्देश दिये।
सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत अजरोड़ा में संचालित आधार कैंप का निरीक्षण कर आधार कार्ड की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने प्रति दिवस अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर आधार कार्ड की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही पंचायत भवन का स्थल निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण कार्य किये जाने के भी निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग हितग्राही मोहरपाल सहरिया से चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने मोटरेज मोपेड की मोटर सुधरवाने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत कौशिक द्वारा ग्राम पंचायत पाडौन, बरवन, सिलावटी कपासी, खडेला एवं लोडेरा में नवीन पंचायत भवनों का स्थल निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण एवं सर्व सुविधा युक्त पंचायत भवनों का निर्माण शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में अनिवार्यता पूर्ण कराये जाने के निर्देश संबंधित उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को दिये गए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जनपद पंचायत पुष्पेंद्र व्यास बमोरी सहित संबंधित ग्राम पंचायतों का अमला उपस्थित रहा।