खरगोन। शहर में सौंदर्यीकरण के नाम पर दीवारों पर उकेरे जा रहे चित्रों के बीच वार्ड- 2 के पार्षद ने विरोध के स्वर मुखर किए है। पार्षद अरुणा उपाध्याय ने आरोप लगाते हुए कहा कि सौंदर्यीकरण के नाम पर नगरपालिका भ्रष्टाचार कर रही है, उनके वार्ड में डाईड परिसर की दीवारों की पुताई कर चित्रकारी कि जा रही है, जबकि हाल ही में इस दिवार पर चित्रकारी की गई थी, अब दोबारा राशि आहरण के लिए अच्छी दिवारों को दोबारा रंगाई- पुताई, चित्रकारी कर राशि का दुरुपयोग हो रहा है, इतना ही नही उनके वार्ड में आज भी साफ.सफाई का अभाव है। दीवारों पर हो रही चित्रकारी का विरोध करने क्षेत्रवासी भी इकट्ठा हो गए, उनका कहना था कि वार्ड के कई मोहल्लों में गंदगी का अंबार है, मुख्य गलियों में सड़कें नही है। इस वार्ड में ज्यादातर लोग मजदूरीपेशा व गरीब है। मोहल्ले में न तो नालियों की सफाई हो रही है न ही जमा कुडा- करकट हटाया जा रहा है, नतीजतन रहवासी गंदगी और कुडे- करकट के बीच जीवन यापन को मजबुर है।