BREAKING NEWS
KHABAR : उर्वरक प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण, स्टॉक.. <<     KHABAR : पद्म पुरस्कार-2027 के लिए नामांकन आमंत्रित,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     REPORT : डॉग बाइट से बचाव और रेबीज रोकथाम को लेकर.. <<     KHABAR : खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई के आवेदनों का मौके पर निराकरण,.. <<     NEWS : हिंदुस्तान जिंक के स्वास्थ्य शिविरों से 1100.. <<     BIG NEWS : विशेष विमान से नीमच पहुंचे स्वामी.. <<     BIG NEWS : करंट का जानलेवा झटका, छत भराई के दौरान.. <<     KHABAR : अभी करो, अर्जेंट करो... हमें परमानेंट करो के.. <<     KHABAR : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर स्वस्थ हुआ शुभम,.. <<     REPORT : गंभीर कुपोषण से जंग जीतकर तृषा लौटी.. <<     शिवपुरी में बुजुर्ग को जिंदा जलाने का.. <<     KHABAR : फसल सुरक्षा का सुनहरा अवसर, प्राकृतिक.. <<     KHABAR : स्टॉप डायरिया अभियान तेज, गांव-गांव पहुंच.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की रफ्तार धीमी, पिछले 24.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2025, 10:28 am
BIG NEWS : प्रदेश में फिर लौटेगी कड़ाके की ठंड, मौसम में बदलाव से हवाओं का रुख बदला, शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम के बदलाव के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। कई जिलों में बादल छाने लगे है। प्रदेश के 17 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। आज मौसम विभाग ने ग्वालियर-रीवा संभाग के शहरों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, प्रदेश में अगले 48 घंटे में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने पर हवाओं का रुख फिर से उत्तर की तरफ हो गया है। 7 जनवरी से न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट होने के आसार है। रविवार को रात का न्यूनतम तापमान अधिकांश जिलों में 7 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में घना कोहरा छाया रहा। जबकि सिंगरौली, सीधी, सतना, रीवा, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, मऊगंज और पन्ना में मध्यम से घना कोहरा तो वहीं छतरपुर, मैहर और श्योपुरकलां में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिला।


मंडला में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिला है। प्रदेश के पांच सबसे कम न्यूनतम तापमान वाले शहरों में मंडला शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा कल्याणपुर (शहडोल) में 4.4 डिग्री, हिल स्टेशन पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 4.6 डिग्री, मलाजखंड (बालाघाट) में 6.3 डिग्री और उमरिया में 6.5 डिग्री डिग्री दर्ज किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE