शाजापुर। जिले के बेदार नगर में शासन की विभिन्न योजनाओं का पात्र हितग्राहियों को लाभ देने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान चलाया जा रहा है। इन शिविरों में केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन करते हुए उनसे आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं। जिससे उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।
अभियान के तहत ग्राम पंचायत बेदार नगर में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान सिविर लगाया गया जिसमें जनपद पंचायत राजस्व विभाग कृषि विभाग महिला बाल विकास विभाग पशु चिकित्सा विभाग बिजली विभाग सहित ग्राम पंचायत सरपंच लक्ष्मी नारायण परमार सहित कहीं पदाधिकारी मौजूद रहे जहां ग्रामीणों को शिविर में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साथ ही पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त किए गए।