नीमच। यह सर्वविदित है कि मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग के भ्रष्टाचार में उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों के नाम लिप्त होने के कारण इसकी जांच को दबाया जा रहा है। जबकि आम आदमी पार्टी 2013 से निरंतर परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष कर रही हैं और जनवरी 2016 में संपूर्ण मध्य प्रदेश में इसके खिलाफ रैलियां निकालकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। निरंतर संघर्ष से मोहन सरकार को प्रदेश के 46 चेक पोस्ट बंद करने पड़े। लेकिन भ्रस्ट अधिकारी कर्मचारी राजनेता अभी भी वैधानिक कार्यवाही से दूर है।
परिवहन विभाग के भ्रस्टाचार के विरोध में 7 जनवरी 2025 मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल के निर्देश पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के अंतर्गत भोपाल जब्ती कांड की ईडी ,सीबीआई एवं एसआईटी त्रिस्तरीय स्तर पर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सभी जिला मुख्यालय पर कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर एक ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को प्रेषित किया जावेंगा। उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ भूपेंद्र शर्मा विकल ने दी।