नीमच। जिले में किसानों को समर्थन मूल्य पर विक्रय की गई सोयाबीन की राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। जिसे लेकर किसान आज नीमच कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचे। जनसुनवाई में मनासा तहसील के रतनपुरा गांव के किसानों ने बताया कि हमने समर्थन मूल्य पर सोयाबीन का विक्रय किया था। सोयाबीन का विक्रय किए हुए करीब एक महीने से अधिक का समय बीत गया। लेकिन हमें भुगतान नहीं मिला है। जबकि नियमानुसार 7 दिन में भुगतान हो जाना चाहिए। किसानों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से सोयाबीन की राशि का भुगतान कराने के लिए गुहार लगाई है।