नीमच। शहर की अटल बस्ती को विधायक दिलीप सिंह परिहार ने गोद ले रखा है। यहां के हालात से नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा भी वाकिफ है। क्योंकि उन्होंने अपनी नजरों से बस्ती की हालत को देखा है। बावजूद इसके यहां के रहवासी लंबे समय से नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। वजह है मूलभूत सुविधाओं का अभाव। यहां के निवासियों ने बताया कि बस्ती के लोगों को पीने का पानी तक बड़ी मुश्किल से मुहैया हो पा रहा है। स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है, नालियां नहीं है, गंदगी का भरमार है और रोड देखने को नहीं मिलते हैं। वार्ड पार्षद आलोक सोनी को भी रहवासी अपना दुखड़ा सुना चुके हैं। लेकिन इस पिछड़ी अटल बस्ती की ओर किसी जनप्रतिनिधि की कृपा दृष्टि नहीं हो रही है। आज बस्ती के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय पर अपनी समस्या के समाधान के लिए आवेदन देकर आवाज उठाई है।