चित्तौड़गढ़। 4 व 5 जनवरी को हैदराबाद में आयोजित विशाल 30 वे अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में शहरों की श्रेणी में महावीर इंटरनेशनल चित्तौड़गढ़ को सात सेवा पुरस्कार प्रदान किए गए।
यह जानकारी प्रदान करते हुवे केंद्र सचिव सी पी जैन ने बताया कि संस्था के चेयरमैन अभय संजेती को सेवा कार्यों की सफल क्रियान्वयन के लिए सर्वश्रेष्ठ चेयरमैन से लगातार दूसरी बार सम्मानित किया गया ।इससे पहले भी संजेती को 29 वे अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ चेयरमैन से पुरस्कृत किया गया था। पूर्व में उन्हें सर्वश्रेष्ठ सचिव से भी सम्मानित किया गया था।
इसके अतिरिक्त महावीर इंटरनेशनल के फ्लैगशिप प्रकल्पों में चित्तौड़गढ़ केंद्र को 6 और प्रकल्पों में श्रेष्ठ सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। केंद्र को मृत्यु उपरांत नेत्रदान प्रकल्प के लिए प्रथम स्थान एवं देहदान कराने में द्वितीय स्थान प्राप्त होने पर पुरस्कृत किया गया।
ग्रामीण विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए सिलाई प्रशिक्षण एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण के द्वारा स्वालंबन योजना पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया।
इसी तरह संस्था द्वारा संचालित महावीर इंटरनेशनल नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं चिकित्सा सेवा में तृतीय, अधिकतम निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन करने पर द्वितीय एवं निशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर भी सम्मानित किया गया।
संस्था के चेयरमैन अभय संजेती ने चित्तौड़गढ़ केंद्र को मिले इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते कहा कि सेवा प्रकल्पों के श्रेष्ठ क्रियान्वयन का पूरा श्रेय केंद्र के समर्पित सदस्यों के तन ,मन,धन से निस्वार्थ सेवा भाव को जाता हैं।
उपरोक्त सभी सम्मान संस्था के 6 सदस्यीय टीम ने जोन चेयरमैन सी एम बोकड़िया, जीसीएम बसन्ती लाल मेहता, पूर्व सचिव वीर के.एम .जैन एवं अध्यक्ष संजेती के नेतृत्व में ग्रहण किये।