भोपाल। यह सर्वविदित है की मध्यप्रदेश का परिवहन विभाग हमेशा से दूध देने वाली गाय रहा है और प्रदेश में चाहे भाजपा की सरकार रही हो या कांग्रेस की दोनों के कार्यकाल में परिवहन विभाग का भ्रस्टाचार चरम पर रहा है और तत्कालीन राजनेताओ अधिकारियो कर्मचारियों ने अवैध रूप से अकूत दौलत एकत्र की है। और इस गोरखधंधे के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने तथ्यात्मक साक्ष्य विडिओ सहित केंद्रीय परिवहन मंत्री, प्रधानमंत्री को 2013 से निरंतर प्रेषित कर रही है और इसके कारण गडकरीजी ने कई पत्र प्रेषित कर मध्यप्रदेश सरकार को चेकपोस्ट बंद करने के लिखित निर्देश दिए लेकिन उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के कारण प्रदेश में यह अवैध कारोबार परिवहन माफिया के संरक्षण में निरंतर फलता फूलता रहा और जिसकी प्रमाणिकता भी सामने आई की आम आदमी पार्टी जिस भ्रस्टाचार के खिलाफ संगर्ष कर रही थी उसमे वर्तमान में मध्यप्रदेश के भोपाल जब्ती कांड में प्रमुखता से परिवहन विभाग के ही अधिकारियो कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई और परिवहन विभाग के एक हवलदार के यंहा से 54 किलो सोना, ढाई किवंटल चांदी, करोड़ो रुपयों की सम्पतिया और करोड़ो रूपये नकद में बरामद हुए।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कहा की यह तो मात्र एक नमूना है इससे कई गुना सम्पतिया प्रदेश के परिवहन विभाग के कांग्रेस भाजपा सरकार के 31 वर्ष की सीबीआई ,ईडी एवं एसआईटी से त्रिस्तरीय निष्पक्ष जांच करवाने पर उजागर होंगी और प्रदेश का समस्त कर्जा इस जब्त सम्पत्ति से ही शून्य हो जाएगा और प्रदेश का नागरिक सरकारी कर्जे से मुक्त हो जावेंगा।
अग्रवाल ने कहा की आज सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में प्रदेश व्यापी आंदोलन के तहत सभी जिला मुख्यालयों पर माननीय राष्ट्रपति महोदय के नाम से कलेक्टर कार्यालय पर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रेषित किये है जिसमे मांग रखी गई है की भोपाल जब्ती कांड की निष्पक्ष जांच हेतु परिवहन विभाग के 31 वर्ष अर्थात दिग्विजय सरकार, शिवराज सरकार, कमलनाथ सरकार , मोहन सरकार के कार्यकाल में कार्यरत समस्त परिवहन मंत्री , परिवहन विभाग में कार्यरत अधिकारियो एवं कर्मचारियों की संपत्ति की ईडी , सीबीआई, एवं एसआईटी से त्रिस्तरीय निष्पक्ष जाँच करवाई जावे।आम आदमी पार्टी की शिकायत पर नयागांव चेकपोस्ट पर 28 अगस्त 2015 को तत्कालीन कलेक्टर नंदकुमारम के निर्देश पर छापामार कार्रवाई के दौरान अवैध सामग्री जब्त होने के उपरांत परिवहन विभाग के अधिकारियो कर्मचारियों पर जावद थाने पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज हुई थी लेकिन उच्च दबाव के कारण अभी तक उस पुलिस रिपोर्ट पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है उस रिपोर्ट पर तुरंत वैधानिक कार्यवाही करवाई जावे। भोपाल जब्ती कांड में सौरभ शर्मा के यंहा से जो लाल डायरी जब्त हुई है और इसमें जिन सफेदपोश राजनेताओ ,अधिकारियो, कर्मचारियों ,ट्रांसपोर्टरों के नाम लिखे गए है उनको सार्वजनिक कर वैधानिक कार्यवाही की जावे।
अग्रवाल ने कहा की अभी तक की जो कार्यवाही जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही है उससे प्रतीत होता है की उनके ऊपर उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक दबाव है और उसके कारण जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से जांच नहीं कर पा रही है। ज्ञापन की प्रति प्रधानमंत्री ,केंद्रीय परिवहन मंत्री , मुख्यमंत्री को भी प्रेषित की गई है। ज्ञापन देते समय पार्षद भेरूलाल भील ,एडवोकेट सत्यनारायण ओझा ,डॉ राजू पाल, इब्राहिम पठान ,नरेंद्र पाटीदार ,बाबूलाल गायरी, विनोद कुमार पवार ,प्रहलाद काबरा ,चितरंजन गहलोत, युवा नेता लविश कनौजिया, जोसेफ जडसन, जुझर बोहरा, चंद्रश सेन ,मेहमुद हुसैन रंगरेज ,नवीन अग्रवाल ,उप सरपंच उदय लाल चौहान ,भंवरलाल जबड़ा ,उमाकांत सोलंकी, कंवरलाल गायरी एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन प्रहलाद काबरा में किया और ज्ञापन की प्रति कलेक्टर प्रतिनिधि डिप्टी कलेक्टर संजीव साहू को दी।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के साथियों ने गगनभेदी नारे लगाकर कलेक्टर कार्यालय के बाहर गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।